धार। वृत्त कुक्षी में 11 जनवरी 2020 को 250 पेटी रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, बैगपाइपर व्हिस्की और मैकडॉवेल्स नंबर 01 रम जिसकी कीमत लगभग 21,00,000 रुपये थी, का परिवहन कर रहे डंपर को पकड़कर आरोपी धन सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया था। जिसमें एक अन्य आरोपी कलम सिंह पिता सुम सिंह फरार हो गया था।
कलम सिंह घटना दिनांक से फरार चल रहा था। कलम सिंह की गिरफ्तारी के लिए सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में प्रकरण के मुख्य आरोपी कलम सिंह की रेकी लगातार की जा रही थी। जिसे 24 अगस्त 2020 को अलीराजपुर के तालाबपुरा मुहल्ले से गिरफ्तार किया गया। 26 अगस्त 2020 को जारी न्यायालयीन आदेश में माननीय न्यायामूर्ति श्री रोहित आर्या उच्च न्यायलय इंदौर के द्वारा उक्त प्रकरण के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विवेचना अधिकारी राजकुमार शुक्ला की सराहना की गई है।
