झाबुआ। निमिष पिता विजय मंडोरिया निवासी ग्राम पंचायत नरवालिया पुलिस थाना कल्याणपुरा के द्वारा यह लिखते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है कि सुनीता बुआ लुटेरी दुल्हन वाली (न्यूज़) खबर आपके लिए लगाई गई है। अब निमिष मंडोरिया ही बता सकता है कि आखिर उसने सुनीता डामोर को ही लुटेरी दुल्हन क्यों बताया गया। (Part -1)

निमेष मंडोरिया के द्वारा उक्तानुसार सोशल मीडिया पर सुनीता बुआ को यह कहते हुए अल्बर्ट मंडोरिया, Sw 24 न्यूज़ चैनल के मंडोरिया पत्रकार के विरुद्ध सुनीता बुआ को जानबूझकर लड़ाई झगड़ा करवाने के उद्देश्य से राजू मंडोरिया के इशारे पर पत्रकार की छवि को धूमिल करने के गलत उद्देश्य से सुनीता पिता पैट्रिक डामोर निवासी ग्राम पंचायत नरवालिया को अल्बर्ट मंडोरिया पत्रकार के खिलाफ षडयंत्र पूर्वक व्हाट्सएप पर मैसेज करते हुए कहता है कि सुनीता बुआ लुटेरी दुल्हन वाली न्यूज़ आपके लिए लगाई है कहते हुए भड़काया गया। लुटेरी दुल्हन वाली खबर से सुनीता डामोर का क्या संबंध है यह तो निमिष मंडोरिया ही बता सकता है। क्योंकि निमिष मंडोरिया द्वारा यह आरोप सरे आम लगाया जा रहा है। कि सुनीता बुआ लुटेरी दुल्हन!!!

निमिष मंडोरिया के उक्त घिनौने कृत्य के कारण सुनीता पिता पैट्रिक डामोर के पति निलेश राठौर के द्वारा मंडोरिया पत्रकार के घर जाकर उक्त वायरल मैसेज को दिखाते हुए निलेश राठौर द्वारा उक्त संबंध में पत्रकार से वाद विवाद किया गया जिससे व्यथित हो कर मंडोरिया पत्रकार के द्वारा यथासमय लिखित शिकायत पुलिस मुख्यालय जिला झाबुआ को मयसाक्ष्य शिकायत दी गई हैं।
शिकायत की जांच पुलिस थाना कल्याणपुर के अंतर्गत की जा रही है परंतु आज दिनांक तक सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें वायरस कर आपस में लड़ाई झगड़ा करवाने की स्थिति बनाने की कोशिश करने वाले निमिष मंडोरिया के विरुद्ध पुलिस प्रशासन के द्वारा आज तक कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई जबकि उक्त संबंध में आवेदक के द्वारा अपने कथन भी दर्ज करवाते हुए उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस थाना कल्याणपुर के अंतर्गत रविंद्र बर्डे के द्वारा मुझ आवेदनकर्ता के उक्त संबंध में कथन दर्ज किए गए हैं परंतु मुकेश वर्मा चौकी प्रभारी अंतरवेलिया का कहना है कि मुझे जानकारी नहीं है कि आपने उक्त शिकायत के संबंध में अपने कथन दर्ज करवाए गए हैं निमिष मंडोरिया अभी घर पर नहीं है जब वह आएगा तब उसे बुला लिया जाएगा जबकि निमिष मंडोरिया अपने निज निवास ग्राम पंचायत नरवालिया में ही निवासरत है।
उक्त घिनौना कृत्य का मास्टरमाइंड राजू पिता अंदरु मंडोरिया है। चूंकि इसी अंतराल में मोनिका पति नॉर्बेट भूरिया निवासी छमना धमनी, राणापुर। राजू मंडोरिया की सगी बहन के द्वारा आवेदक अल्बर्ट मंडोरिया के द्वारा शिकायत आवेदन वापस नही लिए जाने पर अल्बर्ट मंडोरिया पत्रकार के नाम पर सुसाइड कर लूंगी कहते हुए झूठे आरोप में फंसा देने की धौंस धमकी दी गई हैं। राजू मंडोरिया के द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने प्रशासनिक लोक सेवक होने का दुरुपयोग करते हुए उनकी बहन मोनिका भूरिया को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रु.40000 हजार की रिश्वत देकर महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी पर लगाया गया है। फर्जी नियुक्ति के संबंध में अल्बर्ट मंडोरिया पत्रकार को जानकारी होने के कारण पत्रकार को राजू मंडोरिया द्वारा जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उक्त फर्जी नियुक्ति के संबंध में जिला प्रशासन को उचित जांच कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाना चाहिए।

अतः स्पष्ट है कि उक्त घिनौने कृत्य का मास्टरमाइंड राजू मंडोरिया हैं। राजू मंडोरिया शराब के नशे में धुत होकर आए दिन लोगों को झूठे आरोपों में फंसाने का षड्यंत्र रचता रहता है जिसके कारण गांव में अशांति का माहौल बना रहता है। राजू मंडोरिया के उक्त धूर्त षड्यंत्र के कारण संपूर्ण परिवार गुमराह होते चले जा रहे हैं। अल्बर्ट मंडोरिया पत्रकार की इत्तेफाक से राजू मंडोरिया के भतीजे निमिष मंडोरिया से मुलाकात होने पर लुटेरी दुल्हन वाली न्यूज़ के संबंध में निमिष से पूछे जाने पर स्वयं निमिष मंडोरिया के द्वारा कहां गया कि आप जानते हैं कि हमारी मजबूरी क्या है हमारे बड़े पापा राजू मंडोरिया हमारी सुनते कहां है उनके कहे अनुसार हमें सब कुछ करना पड़ता है मुझे माफ करना! ऐसा कहते हुए उसने स्पष्ट कहा है कि राजू मंडोरिया के आगे हमारी एक भी नहीं चलती है। स्पष्ट है कि राजू मंडोरिया के द्वारा अपने ही भतीजे का दबाव पूर्वक गलत कार्यों में इस्तेमाल करते हुए उनकी लाइफ से खिलवाड़ किया जा रहा है।

ऐसे में पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के कार्य प्रणाली पर प्रश्न उठना है कि आखिर कई महीनो बीत जाने के बाद भी निमिष मंडोरिया, एवं मोनिका भूरिया के विरुद्ध आज तक कोई कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही नहीं किए जाने पर मंडोरिया पत्रकार आवेदककर्ता व्यथित हो कर माननीय न्यायालय की शरण जाने के लिए विवश है। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी झाबुआ पुलिस प्रशासन की रहेगी।

निमिष मंडोरिया अभी घर पर नहीं है जब वह आ जाएगा तब उसे बुला लिया जाएगा। आप चौकी पर आना फिर बात करते है। अभी मैं मेघनगर में हूं।
मुकेश वर्मा चौकी प्रभारी अंतरवलिया।
झाबुआ से ए.एम लाइव ब्यूरो रिपोर्ट ।