कार्यवाहक जिलाभाजपा अध्यक्ष सुराना का हुआ भव्य स्वागत।

Spread the love

झाबुआ। दिनांक ८/०९/२०२३ शुक्रवार को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की और से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सुराना को झाबुआ जिले का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया शाम तक जानकारी मिलते मिलते जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश उत्पन्न हो गया उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि आज सुबह ग्यारह बजे राजगढ़ नाका स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर नव नियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण सुराना ने माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तीनों विधानसभाओ में कमल के फुल को खिलाने की अपील करते हुए प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया, पुर्व राज्य मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, पुर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण सिंह नायक, सोमसिंह सोलंकी,गोरव खण्डेलवाल,शेलेश दुबे, जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, नगर पालिका अध्यक्ष बिट्टू सिंगार, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप चोहान, संगीता पलासिया, अंकुर पाठक, किशोर‌ भाबोर, अतुल चोहान, रवि सुर्यवंशी कुंदनपुर के वरिष्ठ नेता सुभाष चन्द्र जैन, सहित सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के जैष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे स्वागत सभा को सुश्री निर्मला भूरिया, जिलाध्यक्ष भानु भुरिया, जिला अध्यक्ष प्रवीण सुराना ने संबोधित किया स्वागत सभा का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता शेलेश दुबे ने किया स्वागत सभा संपन्न कर जिलाध्यक्ष प्रवीण सुराना ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गरीबो के मसीहा पुर्व सांसद स्व श्री दिलीप सिंह भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा जिला भाजपा कार्यालय पर भी सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर आदि ने सुराना का हार्दिक स्वागत कर अभिनंदन किया।

झाबुआ से अल्बर्ट मंडोरिया ए.एम. लाइव, न्यूज़ पोर्टल चीफ एडिटर।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!