मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी द्वारा कांग्रेस पार्टी के संबंध में दिये गये बयान के विरोध में 30 सितम्बर को कांग्रेसजन कांग्रेस कार्यालय पर देंगे धरना।

Spread the love

   

मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी द्वारा कांग्रेस पार्टी के संबंध में दिये गये बयान के विरोध में 30 सितम्बर को कांग्रेसजन कांग्रेस कार्यालय पर देंगे धरना
A one morning news

इंदौर/ पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं मप्र राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजू पाल ने बताया है कि मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कांग्रेस पार्टी के संबंध में अनर्गल एवं विवादास्पद बयान सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए दे रहीं हैं। मंत्री ठाकुर ने अपने बयान में कहा जो कांग्रेस के साथ है वे देशद्रोही हैं। जो भाजपा के साथ हैं वे राष्ट्रवाद के साथ है। यह सुश्री ठाकुर का बेतुका बयान हैं। इस बयान के विरोध में मप्र राजीव विकास केंन्द्र एवं कांग्रेसजनों द्वारा 30 सितम्बर को प्रातः 9:30 बजे मप्र राजीव विकास केंन्द्र गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर धरना दिया जाएंगा। और मांग की जाएंगी कि दिये गये बयान पर सुश्री ठाकुर मांफी मांगे और मंत्री मंडल से इस्तीफा दे

a one morning news को देखने के लिए लाइक शेयर सब्सक्राइब करना ना भूले।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!