इंदौर । 85 वार्डो में कांग्रेस का घर चलो अभियान कि शुरुआत 20 सितंबर से।

Spread the love

85 वार्डो में कांग्रेस का घर चलो अभियान कि शुरुआत 20 सितंबर से

इंदौर/ इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं इंदौर शहर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं मप्र राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने बताया है कि आमजनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा 20 सितंबर से इंदौर शहर के 85 वार्डो में मतदाताओं के घर घर तक पहुँचाने के लिए। कांग्रेस का घर चलो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की जिम्मेदारी होने वाले नगर निगम चुनाव के दावेदार प्रत्याशीयों के साथ ही पूर्व शहर कांग्रेस,पूर्व युवा कांग्रेस,पूर्व सेवादल,पूर्व एनएसयुआई,महिला कांग्रेस,मप्र राजीव विकास केंन्द्र के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दि जा रही है। कांग्रेस का घर चलो अभियान के तहत मतदाताओं को घर घर जाकर पेमपेलेट दिया जाएगा। जिसमें मतदाता का नाम,निवास,मोबाइल नंबर,विधानसभा,ब्लाक,वार्ड,बूथ नंबर के साथ ही आमजनता की समस्याओं के कालम सहित अन्य जानकारी मतदाताओं से मांगी जाएगी। और संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभाग से हल करने का प्रयास किया जाएंगा। इस अभियान से मतदाताओं के बीच जाकर जुड़ने का प्रयास अगर कांग्रेसजन इमानदारी से करेंगे तो मतदाताओं में कांग्रेस पार्टी कि सीधी पैठ होंगी और कांग्रेस पार्टी हर गली मोहल्ले में मजबूत होगी


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!