कांग्रेस ने मनाया 138 वा स्थापना दिवस, कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक देश हित के कार्य में लगी: कांतिलाल भूरिया

Spread the love

AM-LIVE NEWS JHABUA



झाबुआ : कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक देश हित के कार्य में लगी है आज कांग्रेश के 138 स्थापना दिवस के अवसर पर हम सब कांग्रेस जन यह शपथ लेते हैं कि हम देश हित में कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे और कांग्रेस की रीति नीतियों को आम जन को अवगत कराने में हम अपनी भूमिका का निर्वाह करेंगे कांग्रेस पार्टी ने ही देश को आजादी दिलाई और कांग्रेस के महान नेताओं ने ही संविधान लिखा और इस देश में धर्मनिरपेक्षता की नींव रखी उक्त उद्गार क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया ने स्थापना दिवस के अवसर पर कहीं
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि वर्ष 18 85 में 28 दिसंबर को मुंबई के गोकुलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में देश के प्रत्येक प्रांत के विचारक समाज सुधारक राजनीतिक विचारधारा के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए थे एकमत होकर सभी ने एक संगठन की नींव रखी जिसका नाम कांग्रेस रखा गया यह वही पार्टी है जो आज अपने सिद्धांत पर अटल है जो देश में धर्मनिरपेक्षता का सिद्धांत लिए हुए हैं
पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने कहा कि देश आज बड़ी मुश्किल के दौर से गुजर रहा है भाजपा की सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नेस्तनाबूद कर दिया है आज के इस दौर में में किसान युवा व्यापारी कर्मचारी सब परेशान है सरकार सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही चला सकती है जो सभी को साध कर चलने वाली पार्टी है स्थापना दिवस पर भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के साथ हमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में जुट कर घर घर जाकर कांग्रेस की रीति नीतियों को आप जन के समक्ष रख कर कांग्रेस को मजबूत बनाने का आज हम प्रण लेते हैं
स्थापना दिवस पर बैठक में जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्वेता गंगा मोहनिया जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कान्हा गु डिया एनएसयूआई अध्यक्ष विनय भाभर जनपद सदस्य वि णा कुंवर रानी सा धूमा डामोर हेमेंद्र बबलू कटारा जितेंद्र शाह माना डामोर दरियाव सिंघाड़ कीलू भूरिया दीपू डोडियार देवा निनामा संजय परमार अरुण मकवाना खुना गुंडि या आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे संचालन साबिर फिटवेल ने किया आभार प्रकट विजय भाबर ने व्यक्त किया।

ALBERT MANDORIYA, AM-LIVE NEWS Chief Editor


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!