गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया।

Spread the love

गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया
झाबुआ, 26 जनवरी 2021। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह शहीद चन्द्रशेखर आजाद महाविद्यालय खेल मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर सोमेश मिश्रा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मिश्रा ने इसके बाद परेड का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान आपके साथ पुलिस अधीक्षक, आशुतोष गुप्ता तथा रक्षित निरीक्षक थे। मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का गणतंत्र दिवस के संदेश का वाचन किया। परेड द्वारा हर्ष फायर एवं जय घोष किया गया। मुख्य अतिथि मिश्रा ने इसके बाद संयुक्त परेड की सलामी ली तथा परेड कमान्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की उत्कृष्ट झांकी समारोह स्थल पर निकाली गई।


मुख्य अतिथि कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला पुलिस बल झाबुआ को प्रथम पुरस्कार, एस.ए.एफ.प्लाटून को द्वितीय पुरस्कार, महिला पुलिस बल झाबुआ को तृतीय पुरस्कार इसी प्रकार झांकी निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कृषि विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई झाबुआ को द्वितीय पुरस्कार और मुख्य चिक्त्सि एवं स्वास्थ्य विभाग झाबुआ की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया।


मुख्य अतिथि कलेक्टर मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ.रामसिंह मुजाल्दा वैज्ञानिक अधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय झाबुआ, के.एस.मुवेल, उप संचालक अभियोजन, आशीष पटेल, उप पुलिस अधीक्षक, तेजमल पंवार निरीक्षक, कौशल्या चौहान निरीक्षक, कोमल मीणा सुबेदार, श्यामलाल कुमावत उप निरीक्षक, रामसिंह चौहान उप निरीक्षक, नरेन्द्र सिंह राठौर उप निरीक्षक, निलम सिंह उप निरीक्षक, निलीमा शर्मा उप निरीक्षक, अशोक बघेल उप निरीक्षक, नवल सिंह बघेल उप निरीक्षक, अनिता तौमर उप निरीक्षक इस तरह पुलिस विभाग से 28 अधिकारी, कर्मचारी को पुरस्कृत किया गया। जिला जेल कार्यालय से राजेश कुमार विश्वकर्मा उप अधीक्षक एवं इस कार्यालय के 12 कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। सचिव जिला साक्षरता से जगदीश सिसोदिया एवं अन्नू भाबर के साथ साक्षरता अ से अक्षर अभियान में 12 अक्षर साथी को भी पुरस्कृत किया गया। जिला अस्पताल झाबुआ से 35 अधिकारी कर्मचारियों को कोविड-19 टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरूस्कृत किय गया। नगर पालिका झाबुआ से 23 अधिकारी कर्मचारियों को तालाब से जलकुम्भी निकालने में उत्कृष्ट सेवा हेतु पुरस्कृत किया गया। जनजातीय कार्य विभाग से अनामिका रामटेके क्षेत्र संयोजक एवं विभाग के 12 अधिकारी कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। खाद्य विभाग से रंजीत कुमार मिश्रा एवं दो अन्य अधिकारी को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। भरत चौधरी सहायक शिक्षक करडावद को टीकाकरण में जागरूकता के लिए पुरस्कृत किया गया। वन विभाग से शांति वसुनिया एवं तीन अन्य को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिसद से जिला समन्वयक श्री जय दिक्षीत के साथ 6 अन्य विकास खण्ड समन्वयक को पुरस्कृत किया गया। महाप्रबंधक मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण चन्द्र मोहन अहिरवार को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया। अति. डीपीसी, ज्ञानेन्द्र प्रसाद ओझा, लोकेन्द्र सिंह चौहान व्याख्याता, हरिश कुण्डल व्याख्याता, धमेन्द्र जानी परवलिया उच्च शिक्षक, ज्योत्सना मालवीय माध्यमिक शिक्षक, श्री कपिल जानी नेटवर्क इंजी. एन.आई.सी. झाबुआ एवं विजय चौहान नेटवर्क इंजी. एन.आई.सी. झाबुआ, जी.एस.त्रिवेदी परियोजना संचालक आत्मा एवं कृषि विभाग से 11 अधिकारी कर्मचारी को पुरस्कृत किया गया। उद्यान विभाग से मानु चौबे पुरस्कृत किए गए।

जिला कौशालय से शकुंतला पंवार सहाकय ग्रेड 2, कु. रश्मि धारवे, कु. दिपीका कटारा, जन शिक्षक ब्रज किशोर सिखरवार एवं 9 प्राथमिक शिक्षक एवं बीआरसी सहित पुरस्कृत किए गए। राजस्व विभाग से वर्क लोड पटवारी श्री लक्ष्मीनारायण भाटी को पुरस्कृत किया गया। राकेश शर्मा जनशिक्षक, गंगा जेयसवाल आंगनवाडी कार्यकर्ता, अजय राठौर पंजाब नेशनल बैंक, चेतन जगतादे मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक,पंकज सिंगाड बैंक ऑफ इंडिया हुकुम चन्द्र डोडियार शाखा प्रबंधक बैंक आफ बडौदा, सोरभ जैन शाखा प्रबंधक एस.बी.आई. खवासा पुरस्कृत किए गए। महिला बाल विकास विभाग से कलमदा बामनिया एवं अन्य चार पर्यवेक्षक एवं 5 आनंवाडी कार्यकर्मा पुरस्कृत किए गए। अमित व्यास सीईओ जनपद पंचायत पेटलावद को सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया। जिला पंचायत से सुहेल अहमद जिला प्रबंधक को वित्त आयोग में अच्छी योजना तैयार करने पर पुरस्कृत किया गया। जिला पंचायत एमडीएम सहायक प्रभारी, रमेश भूरिया को मध्यान भोजन में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया। श्री धीरजसिंह बेस वरिष्ट डाटा मेनेजर को मनरेगा में अच्छा कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया। तृप्ति बेरागी एनआरएलएम को एसएचजी लिकेंज में अच्छा कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया। सहायक यंत्री पी.एस.ई. राहुल सुर्यवंशी एवं विरेन्द्र सिंह सोलंकी सहायक यंत्री उर्जा विभाग सीएम हेल्पलाईन में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया। सुधीर सिंह कुशवाह प्रभारी सहायक संचालक जनसंपर्क को सोशल मीडिया में निरंतर पोस्ट कवरेज हेतु पुरस्कृत किया गया। उपरोक्त सभी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
मिश्रा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों – कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होने कृषि विभाग से संबंधीत जिला स्तरीय सर्वोच्चय कृषक पुरस्कार ग्राम टेमरिया, राधेश्याम कचरू, ग्राम धांधलपुरा के धुमसिंह जंगलिया, इटावा मेघनगर, भूरा बाबू, ग्राम सुतरेटी, वसनी दलिया, ग्राम नरसिंहपुरा, शारदा गुलाब सिंह बारिया, ग्राम पाटवा जामसिंह मानसिंह, ग्राम आमली पठार से मंगलसिंह वालिया, ग्राम कल्याणपुरा से दलसिंह मुलिया, ग्राम वागलावाट से श्री वेस्ता सोमला, ग्राम कसार बरडी से मुकेश अंबाराम निनामा को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर जे.एस.बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंदसिंह वास्कले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ अंकिता प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री इडला मौर्य सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लोकेन्द्र सिंह चौहान तथा श्री हरिश कुण्डल द्वारा किया गया।

AM LIVE NEWS MADHYA PRADESH

AM LIVE NEWS MADHYA PRADESH


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!