अंतर्राज्यीय बदमाश गिरोह को झाबुआ पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

Spread the love

A.L.Mandoriya district jhabu

झाबुआ । पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा चोरी, लूट, डकैती जेसे गंभीर अपराधों की वारदात न हो इस हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये जाकर थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग बड़ाने के निर्देश दिये जा रहे थे।
दिनांक 15.04.2021 की रात्री को विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि 4-5 व्यक्ति भूरीमाटी पुलिया के पास गड्डे में फालिया, कट्टा, हथियारों से लेस होकर पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना पर थाना रानापुर की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए भूरीमाटी पहुंचकर घेराबंदी की गई। वहां पर एक अर्टिगा कार खड़ी थी जहां भूरीमाटी पुलिया के पास पुलिस द्वारा बड़ी ही सूझबूझ से घेराबंदी कर 04 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। जबकि एक आरोपी घटना स्थल से फरार होने में सफल रहा। पकड़े गये आरोपियों का नाम पता पुछने पर अपना नाम रायसिंह पिता वाई सिंह मोहनिया उम्र 35 साल निवासी भगोली, रिछू पिता लाल सिंह मंडलोई उम्र 48 साल निवासी बुराड़ीया, सुरेश पिता कैरम सिंह, मोहनिया उम्र 26 साल निवास भगोली, हाबु पिता भाई सिंग मोहनिया उम्र 27 साल निवासी भगोली का होना बताया। फरार आरोपी का नाम पुछने पर उनके द्वारा उसका नाम दिनेश चौहान निवासी भोपावर का होना बताया। आरोपियों द्वारा घटना स्थल पर अर्टिका कार से आना बताया जिसे भी विधिवत जप्त किया गया।
आरोपियों को थाने लाकर पुछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अभी हाल ही में कुछ ही दिन पूर्व इनके द्वारा खेलकोली जिला सम्बलपूर(उड़िसा) में चोरी/नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया, जिसमें 3,00,000/-रू. किमती सोना-चाँदी के आभूषणों को चोरी किया था और साथ ही साथ पिछले कुछ महिनों में पल्साना जिला सूरत(गुजरात), केशोद जिला जूनागढ़(गुजरात) में दो चोरी/नकबजनी की वारदात, हिम्मतनगर जिला साबरकांडा(गुजरात), डोन्डाइचा जिला धूले(महाराष्ट्र) में चोरी/नकबजनी की वारदात करना कबूल किया है। आरोपियों के द्वारा पेटलावद एवं रानापुर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी रायसिंह के विरूद्ध दो स्थाई वारण्ट भी जारी है। आरोपी रायसिंह कुख्यात होकर अनगिनत लूट, डकैती, चोरी/नकबजनी, मारपीट की वारदाते कर चूका है।
प्रारम्भिक तस्दीक करने पर निम्नलिखित अपराध संबंधित जिले में पंजीबद्ध होना पाया गया :-
क्रं. जिला थाना अपराध क्रं. धारा
1 जिला सम्बलपूर(उड़िसा) खेलकोली 54/2021 457,380 भादवि
2 जिला सूरत(गुजरात) पल्साना 11214046210064/2021 395,397 भादावि
3 जिला जूनागढ़(गुजरात) केशोद 11203030210059/2021 454,457,380 भादवि
4 जिला जूनागढ़(गुजरात) केशोद 11203030210058/2021 454,457,380 भादवि
5 जिला साबरकांडा(गुजरात) हिम्मतनगर 11209016202021/2021 457,380,114 भादवि
6 जिला धूले(महाराष्ट्र) डोन्डाइचा 22/2021 427, 454, 457,380 भादवि

आरोपियों द्वारा जिला झाबुआ में की गई वारदातों का विवरण :-

  1. थाना पेटलावद, जिला झाबुआ :- दिनांक 06-07.01.2021 की दरमियानी रात्री को फरियादी महेन्द्र पिता सुखलाल चौहान निवासी चौकीदार फलिया बामनिया अपने पिता के कार्यक्रम होने से अपने नारेला रोड़ वाले पैतृक मकान पर अपने किराये वाले मकान पर ताला लगाकर गया था। सुबह सामान लाने किराये वाले मकान में गया तो देखा कि आगे वाले चेनल का ताला टूटा होकर दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ है। पड़ोसी बहादुर मुणीया के घर के दरवाजे का भी ताला टूटा होकर दरवाजा खुला हुआ था। अपने घर में जाकर देखा तो 60,000/-रू किमती सोने-चाँदी के आभुषण व 10,000/-रू. की नगदी कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। पड़ोसी बहादुर मुणीया को सूचना देने पर वह आया व उसके घर में भी अज्ञात बदमाशों द्वारा 40,000/-रू किमती सोने-चाँदी के आभुषण एवं 30,000/-रू नगदी चुराकर ले गये एवं पड़ोस में टंकी मोहल्ले में रहने वाली कुजला मकवाना के घर भी अज्ञात बदमाशो द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें 65,000/-रू के सोने-चाँदी के आभुषण एवं 25,000/-रू. नगदी चुराकर ले गये। जिस पर थाना पेटलावद में अपराध क्रं. 14/2021 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
  2. थाना रानापुर, जिला झाबुआ :- दिनांक 20-21.01.2021 की दरमियानी रात्री में फरियादी राजेश पिता रमेशचन्द्र जी अग्रवाल निवासी सुभाष मार्ग रानापुर को उसके छोटे भाई मुकेश अग्रवाल ने फोन लगाकर बताया कि उसके हिरो शोरूम में चोरी हुई है, जिस पर वहा जाकर देखा तो शोरूम में रखी नगदी एवं एक ग्राहक की चाँदी की रकम, एक चाँदी की गणेश जी की मूर्ति एवं दस्तावेज का सूटकेस कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। जिस पर थाना रानापुर में अपराध क्रं. 45/2021 धारा 457,380 भादवि का पंजबीद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों से जप्त सामग्री :-

  1. एक देशी पिस्टल, 02 जिन्दा कारतुस
  2. 100 ग्राम मिर्ची पाउडर
  3. 02 लोहे के धारदार फालिये
  4. एक लोहे की राड
  5. 4 देशी शराब के क्वाटर
  6. तीन बीयर बाटल
  7. अर्टिगा कार क्रं. MP-09-CN-0582 किमती 8,00,000/-रू.
  8. 1,00,000/-रू. की नगदी
  9. एक चाँदी की तागली एवं एक चाँदी का हार किमती 60,000/-रू.
    कुल किमती जप्त मश्रुका 9,60,000/-रू.

आरोपियों के नाम :-

  1. राय सिंह पिता वाई सिंह मोहनिया उम्र 35 साल निवासी भगोली थाना टाण्डा।
  2. रिछू पिता लाल सिंह मंडलोई। उम्र 48 साल निवासी बुराड़ीया थाना टाण्डा।
  3. सुरेश पिता कैरम, सिंह, मोहनिया उम्र 26 साल निवास भगोली थाना टाण्डा।
  4. हाबु पिता भाई सिंग मोहनिया उम्र 27 साल निवासी भगोली थाना टाण्डा।
  5. दिनेश चौहान निवासी भोपावर (फरार)

राय सिंह पिता वाई सिंह मोहनिया उम्र 35 साल निवासी भगोली का अपराधिक रिकार्ड
क्रं. जिला थाना अपराध क्रं. धारा
1 धार टाण्डा 87/2007 325,506 भादवि
2 धार टाण्डा 63/2014 341,427,336,294 भादवि
3 धार टाण्डा 21/2015 341,294,506 भादवि
4 धार टाण्डा 121/2017 294,2323,506,34 भादवि
5 धार टाण्डा 90/2018 294,323,324,506,34 भादवि
6 बैंगलोर(कर्नाटक) कोडिगेहल 18/2018 353,332,394,397 भादवि
7 कर्नाटक नज़रबाद 174/2018 457,380 भादवि
8 झाबुआ कोतवाली 382/2014 294,323,506 भादवि में पेंडिंग स्थाई वारंटी
9 बड़वानी पानसेमल 167/2015 457,380 भादवि में पेंडिंग स्थाई वारंटी
10 मेसूर(कर्नाटक) सरस्वतीपूरम 02/2019 457,380 भादवि
11 सिकर (राजस्थान) सदर 29/2020 457,380 भादवि
12 झाबुआ पेटलावद 14/2021 457,380 भादवि
13 झाबुआ रानापुर 45/2021 457,380 भादवि

रिछू पिता लाल सिंह मंडलोई, उम्र 48 साल निवासी बुराड़ीया का अपराधिक रिकार्ड
क्रं. जिला थाना अपराध क्रं. धारा
1 झाबुआ पेटलावद 14/2021 457,380 भादवि
2 झाबुआ रानापुर 45/2021 457,380 भादवि

सुरेश पिता कैरम, सिंह, मोहनिया उम्र 26 साल निवास भगोली का अपराधिक रिकार्ड
क्रं. जिला थाना अपराध क्रं. धारा
1 झाबुआ पेटलावद 14/2021 457,380 भादवि
2 झाबुआ रानापुर 45/2021 457,380 भादवि

हाबु पिता भाई सिंग मोहनिया उम्र 27 साल निवासी भगोली का अपराधिक रिकार्ड
क्रं. जिला थाना अपराध क्रं. धारा
1 धार टाण्डा 21/2015 341,294,506 भादवि
2 झाबुआ पेटलावद 14/2021 457,380 भादवि
3 झाबुआ रानापुर 45/2021 457,380 भादवि

सराहनीय कार्य में योगदान :-
संपूर्ण घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी रानापुर टी.एस. डावर, उनि केसर सिंह पाण्डव, उनि दिलीप वर्मा, सउनि डीएस चौहान, प्रआर. 520 नरेन्द्र, आर. 379 विजय, 607 दिनेश, 408 देवा, चा. दुर्गेश का सराहनीय योगदान रहा। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की।

AM-LIVE NEWS MADHYA PRADESH

A.L.Mandoriya, chief bureau district Jhabua m.p.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!