झाबुआ । अवैध शराब के विरूद्ध झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही”
AM-LIVE NEWS JHABUA
33,32,436/-रू. किमती अवैध शराब ट्रक सहित जप्त
पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के परिवहन को रोकने, मुखबीर मामुर करने एवं सख्त कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे थे।

इसी तारतम्य में दिनांक 25.01.2021 की रात्री 1:30 बजे विश्वसनीय मुखबीर सूचना मिली कि खामडीपाडा-बदनावर पेटलावद मार्ग पर ट्रक क्रं RJ-14-GC-3115 में अवैध शराब परिवहन की जा रही है। थाना पेटलावद की पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए खामडीपाडा-बदनावर पेटलावद मार्ग पर नाकाबंदी कर बड़ी ही सूझबूझ से घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। ट्रक की तस्दीक करने पर शुरूआत में पानी की पेटिया मिली। फिर उसके बाद बारीकी से एक-एक कर सभी पानी की पेटियों को चेक करने पर आरोपी की काली करतुत सामने आ गई। पानी की पेटियों के नीचे छुपाकर रखी लाखो रूपये की अवैध शराब जिसमें ऐपीसोड व्हीस्की की 25 पेटी किमती 1,30,000/- रूपयें, केलेन्टर प्रिमीयम रम की 30 पेटी किमती 1,65,000/- रूपयें, ऐपीसोड गोल्ड व्हीस्की की 93 पेटी किमती 5,11,500/- रूपयें, मेक डावल नम्बर 01 की 21 पेटी किमती 1,55,400/- रूपयें, मेक डावल नम्बर 01 व्हीस्की की 84 पेटी किमती 5,88,000/- रूपयें, इंपिरियल ब्लू व्हीस्की की 60 पेटी किमती 4,32,000/- रूपयें, टूबर्ग बीयर की 35 पेटी किमती 91,000/- रूपयें कुल 348 पेटिया किमती 20,72,900/- रूपयें की जप्त की गई।
उक्त अवैध शराब को परिवहन कर रहे आरोपियों का नाम, पता पुछने पर आरोपी गुरमीत पिता मक्कखनसिंह मजबी सिक्ख सरदार उम्र 40 वर्ष निवासी स्टेशन एरिया नीलोखेडी थाना बुटाना जिला करनाल हरियाणा तथा दिलबागसिंह पिता जीतसिंह मजबी सिक्ख सरदार उम्र 42 वर्ष निवासी स्टेशन एरिया नीलोखेडी थाना बुटाना जिला करनाल हरियाणा का होना बताया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जिस पर थाना पेटलावद में अपराध क्रं. 70/2021 धारा 34(2),36 आबकारी एक्ट एवं 3/181,5/180 मोटरयान अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों से थाने लाकर पुछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अवैध शराब हरियाणा से लाना एवं बड़ौदा गुजरात में ले जाना बताया। प्रकरण में अवैध शराब के स्त्रोतो के संबंध में विवेचना जारी है।
आरोपियों के नाम :-
- गुरमीत पिता मक्कखनसिंह मजबी सिक्ख सरदार उम्र 40 वर्ष निवासी स्टेशन एरिया नीलोखेडी थाना बुटाना जिला करनाल हरियाणा
- दिलबागसिंह पिता जीतसिंह मजबी सिक्ख सरदार उम्र 42 वर्ष निवासी स्टेशन एरिया नीलोखेडी थाना बुटाना जिला करनाल हरियाणा
आरोपियों से जप्त सामग्री :- - अवैध शराब किमती 20,72,900/-रू.
- ट्रक क्रं RJ-14-GC-3115 किमती 12,00,000/-रू.
- दो मोबाईल किमती 2,000/-रू.
- स्पार्क कम्पनी की पानी की 1005 पेटी किमती 57,536/-रू.
कुल किमती 33,32,436/-रू.
सराहनीय कार्य में योगदान :-
संपुर्ण सराहनीय कार्य में एसडीओपी पेटलावद सुश्री सोनु डावर के नैतृत्व में थाना प्रभारी पेटलावद निरी. संजय रावत, उप निरीक्षक अशोक बघेल, उप निरीक्षक लोकेन्द्रसिंह चौधरी, उप निरीक्षक रामेश्वर गामड, प्रधान आरक्षक 194 दिग्विजयसिंह, प्रधान आरक्षक 505 नीरज, प्रधान आरक्षक 327 जितेन्द्रसिंह, आरक्षक 666 कान्तिलाल, आरक्षक 667 महिपाल, आरक्षक 554 राकेश, आरक्षक 122 नुरसिंह, आरक्षक 393 दंगलसिंह की सराहनीय भूमिका रही।। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।
झाबुआ से अल्बर्ट मंडोरिया की रिपोर्ट