डॉक्टर विक्रांत भूरिया बने,युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर भूरिया ने संजय सिंह को 20,420 वोटों से हराया।

डॉ. भूरिया को कुल 40850 वोट मिले, युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 उम्मीदवार थे। अध्यक्ष के बाद संजय जी को सबसे अधिक 20400 20 वोट मिले उन्हों वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अजीत बोरासी,प्रतिमा मु दगल और विपिन वानखेड़े को उपाध्यक्ष पद से संतोष करना पड़ा विवेक त्रिपाठी सहित अध्यक्ष पद के 6 उम्मीदवारों को सचिव बनाया गया। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस को 5 साल बाद नया अध्यक्ष मिला अब तक विधायक कुणाल चौधरी अध्यक्ष रहे मध्यप्रदेश में सात साल बाद युवक कांग्रेस के चुनाव हुए हैं।
युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रांत भूरिया विधानसभा चुनाव हार चुके हैंपार्टी ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में झाबुआ से टिकट दिया था लेकिन वे भाजपा के जी एस डामोर से हार गए थे इसके बाद डामोर सांसद बन गए जब यह सीट खाली हुई तो विक्रांत के पिता कांतिलाल भूरिया चुनाव जीतकर विधायक बन गया।
प्रदेश में अध्यक्ष के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में थे हालांकि नामांकन 12 उम्मीदवारों ने भरा था। लेकिन अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार विधायक विपिन वानखेड़े ने मतदान से ठीक 1 दिन पहले अपना नाम वापस ले लिया था प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश महामंत्री जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री व विधानसभा प्रभारी घोषित हो जाएंगे 116 उम्मीदवार में से 11 प्रदेश महामंत्री और 56 सचिव चुने जाएंगे।