झाबुआ। झाबुआ सहित आसपास के इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक बादल छाए रहेंगे। आगामी 15-16 दिसंबर के बीच बूंदाबांदी बारिश की संभावना आसमान में बादल रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि के आसार हैं।

कल से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 63 फीसद तथा न्यूनतम 40 फीसद रिकॉर्ड किया जाए। विभाग की माने तो 16 दिसंबर से आसमान फिर एक बार साफ हो जाएगा।
राजेश त्रिपाठी कृषि वैज्ञानिक झाबुआ के अनुसार इस बारिश से रबी की फसल को किसी प्रकार की हानि नहीं होगी, एक तरह से यह मावठा फसल के लिए लाभदायक होगा।
झाबुआ से अल्बर्ट मंडोरिया की रिपोर्ट ।