मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा किसानों के साथ धोखा किसानों के खातों में 1रूपें 2 रूपें 8रूपें 32 रूपें पहुंचें ।
इंदौर/ पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार जोड़ शोर से समारोह कर किसानों को बीमा क्लेम की राशि की राशि का वितरण किया ही लेकिन हकीकत में इंदौर,खरगौन,देवास,कन्नौद सहित कई जिले के गांव के किसानों के खाते में जब बीमा राशि आई तो उनके खाते में 4,8,16,48,29,32 रुपए की बीमा राशि डाली गई जो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा किसानों के साथ मजाक एवं धोखा किया है। किसानों के खातों में जब बीमा राशि आई तो उनके खातों में आई बीमा की बीमा राशि को देखकर किसानों को आंखों में आंसू आ गए हैं। और डाली गई राशि को लेकर किसानों में आक्रोश है। वही किसानों ने कहा है कि हमें भाजपा सरकार मुख्यमंत्री बीमा क्लेम के नाम पर भिख दे रही है। यादव ने कहा है कि यह भाजपा सरकार का किसानों के साथ यह चाल चरित्र और चेहरा है।