झाबुआ में बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर।

Spread the love

झाबुआ। झाबुआ में बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर।
A.L.Mandoriya, bureau chief district Jhabua

महिलाओं एवं बालिकाओं को भयमुक्त एवं सुरक्षित समाज तथा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु पुलिस विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और महिला बाल विकास के संयुक्त समन्वय से जिले के थाना क्षेत्रो में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में कराते खेल प्रशिक्षण शिविर दिनांक 06/03/2021 को आयोजित किया गया, जिसमें थाना कल्याणपुरा क्षेत्रांतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमे उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य बाबू सिंह नायक , उप निरीक्षक पल्लवी भाबर एवं पुलिस स्टाफ ने महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रोत्साहित किया ताकि वो अपनी सुरक्षा खुद कर सके। थाने का नंबर भी सभी बालिकाओं प्रदान किया गया ताकि विकट स्थिति में पुलिस का सहयोग ले सके। जिला कराते प्रशिक्षक सूर्य प्रताप सिंह द्वारा शाम 4 से 6 बजे तक 120 महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

AM-LIVE NEWS MADHYA PRADESH


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!