मध्य प्रदेश में ठंड जारी,भोपाल और जबलपुर समेत 8 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट!!

Spread the love

AM-LIVE NEWS

मध्य प्रदेश में ठंड जारी

भोपाल और जबलपुर समेत 8 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट

भोपाल में शनिवार को घना कोहरा रहने के कारण दृश्यता 50 मीटर तक रह गई थी। मौसम विभाग ने रविवार सुबह भी कोहरा रहने की उम्मीद जताई थी, लेकिन इतना कोहरा नहीं रहा।
अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में तापमान कम रहेगा
प्रदेश के बैतूल, इंदौर और उज्जैन जिलों में ठंडा दिन रहा।

मध्य प्रदेश में उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण लगातार सर्दी का दौर बना हुआ है। आगामी 24 घंटे के दौरान भोपाल और जबलपुर समेत 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे कम तापमान रायसेन में 5.6 डिग्री रहा, जबकि प्रदेश भर में रात का पारा 10 डिग्री से 6 डिग्री के बीच बना रहा। सोमवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के ऊपरी हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है। ऐसे में अगले 24 घंटे बाद ही ठंड से राहत की उम्मीद की जा सकती है।

सभी संभागों में मौसम रहेगा शुष्क

इस दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। जबलपुर, सिवनी, सागर, रायसेन, भोपाल, बैतूल, खंडवा और धार जिलों में कहीं-कहीं शीत लहर का प्रकोप रहेगा। भोपाल में रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। हालांकि मंगलवार और बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में दिन और रात के तापमान बढ़ सकते हैं।

इंदौर, बैतूल और उज्जैन जिलों में शीतल दिन

प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए, तो प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान बैतूल, इंदौर और उज्जैन जिलों में शीतल दिन रहे, जबकि खंडवा में शीतलहर का प्रभाव रहा। रात के पारे की बात करें, तो इंदौर, चंबल और ग्वालियर संभाग में खास अंतर नहीं रहा, लेकिन शेष सभी संभागों में तापमान नीचे गिरा है। सबसे कम तापमान रायसेन जिले में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

AM-LIVE NEWS MADHYA PRADESH


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!