सम्मान” अभियान” (कुछ कहो, कुछ करो समझदारी से) माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान “सम्मान” का शुभारंभ किया गया।

Spread the love

”सम्मान” अभियान”
(कुछ कहो, कुछ करो समझदारी से) माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान “सम्मान” का शुभारंभ किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 11.01.2021 को मिंटो हॉल में दोपहर 1:30 बजे प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान “सम्मान” का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापक स्तर पर जिला झाबुआ में पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में किया गया। जिसमें जिला झाबुआ के सभी थानो में महिला जन जागरूकता अभियान “सम्मान” का शुभारंभ कार्यक्रम को प्रसारित किया गया। जिसमें सैकड़ो की सख्यां में लोग उपस्थित हुए व लाईव वेबकास्ट देखा।
कार्यक्रम को प्रदेश व्यापी अभियान बनाने के लिए जिले के थानों का स्टाफ, एनजीओ, सामाजिक संगठन, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, आदिवासी समाज के लोगों इत्यादि जुड़कर इस अभियान को प्रसारित करने का भरपूर प्रयास किया।

जिले के सभी थानों में समाज के सभी लोगों ने जुड़कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। आगामी 15 दिनों तक यह कार्यक्रम विभिन्न प्रतियोगिताओं जन जागरूकता, तकनीको, पोस्टर, होल्डिंग, ऑडियो-वीडियो इत्यादि के माध्यम से जन-जन के महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आनंद सिंह वास्कले, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष पटेल द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं।

अभियान के माध्यम से समाज के ऐसे लोगों की पहचान करना है जो महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु अपना अहम योगदान निभाते हैं। इन्हें “असली हीरो” के रूप में जाना जाएगा व सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने आमजन से अपील की है कि “सम्मान” अभियान को सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करें ताकि हम सब मिलकर महिलाओं को सुरक्षा का वातावरण दे सकें।

AM-LIVE NEWS


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!