रतलाम। मस्त विभाग का सहायक संचालक रिश्वत लेते पकड़ाया
कार्यवाही के बाद मुंह छुपाते नजर आया बहादुर सिंह डामोर

लोकायुक्त टीम ने मत्स्य विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार पिपलोदी निवासी शोभाराम धाकड़ से मत्स्य विभाग के अधिकारी ने अनुदान राशि डेढ़ लाख रुपए स्वीकृत करने के लिए रू.25000 की मांग की थी जिसको लेकर फरियादी शोभाराम ने 7 दिनो का समय मागां था ईस बीच शोभाराम अपनी व्यथा लोकायुक्त उज्जैन को सुनाई और उज्जैन लोकायुक्त को ईसकी शिकायत की जिसके बाद फरियादी शोभाराम आज रू.10000 देने आया था तभी लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा और उनकी टीम ने मत्स्य अधिकारियों बहादुर सिंह डामोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।