मध्यप्रदेश उपचुनाव एवं बिहार और गुजरात में कमल खिलने पर जिला भाजपा ने जिलेभर में आतिष्बाजी कर मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां।

Spread the love

मप्र, बिहार और गुजरात में कमल खिलने पर जिला भाजपा ने जिलेभर में आतिष्बाजी कर मिठाई खिलाकर मनाई खुषियां

मप्र, बिहार और गुजरात में कमल खिलने पर जिला भाजपा ने जिलेभर में आतिष्बाजी कर मिठाई खिलाकर मनाई खुषियां, राजगढ़ नाका पर दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राजवाड़ा पर की गई जमकर आतिष्बाजी
झाबुआ। 10 नवंबर, मंगलवार को आए मप्र, बिहार और गुजरात के नतीजों में भाजपा की एकतरफा जीत पर सपंूर्ण मप्र के साथ झाबुआ जिले में भी जिला भाजपा द्वारा खुषियां मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ जमकर आतिष्बाजी की भी गई। जिला मुख्यालय झाबुआ पर जिला भाजपा द्वारा स्थानीय राजगढ़ नाका पर पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद राजवाड़ा पर जमकर आतिष्बाजी कर सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

जनकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि राजगढ नाका पर जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्येकर्ता, भाजयुमो, भाजपा मंडल झाबुआ एवं भाजपा महिला मोर्चा के भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां दोपहर 3.30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, पूर्व विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल, भाजपा के प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष भानू भूरिया के नेतृत्व में सभी भाजपाईयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत माता और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के भी जमकर नारे लगाए। इससे पूर्व प्रतिमा को जल आदि से साफ भी किया गया।

बाद संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने कहा कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि मप्र के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में मप्र में भाजपा की सरकार काबिज रहने के साथ करीब 20 सीटों पर ऐतिहासिक जीत मिली है। यह जीत पूरे मप्र के साथ जिले के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पूर्व विधायक श्री बिलवाल ने कहा कि बिहार में भी एनडीए की सरकार ने स्पष्ट बहुमतों से जो बढ़त हासिल कर सत्ता पर काबिज हुई, यह भी भाजपा की बहुत बड़ी उपलब्धि है।
गुजरात में भी खिला कमल
भाजयुमो जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने गुजरात उपचुनाव पर नजर डालते हुए कहा कि गुजरात उप-चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होते हुए आठो सीट पर कमल का फूल खिला है। भाजपा के प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार ने तीखे लफजो में कहा कि अब देष की जनता कांग्रेस की कथनी और करनी मंे अच्छी तरह से अंतर समझ गई है और आज तीन राज्यांे के आए परिणामों में यह साबित भी कर दिया है। यहां संक्षिप्त सभा का संचालन भाजपा मंडल झाबुआ के अध्यक्ष दीपेष बबलू सकलेचा ने किया।
राजवाड़ा पर आतिष्बाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई
इसके बाद सभी भाजपाई विभिन्न वाहनांे से शहर के मध्य राजवाड़ा पहुंचे और यहां जमकर आतिष्बाजी कर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने पूर्व विधायक श्री बिलवाल एवं पूर्व विधायक श्री बिलवाल ने भाजपा प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य श्री भावसार को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करने के बाद सभी को मिठाई का वितरण किया गया। यहां भाजपाईयों ने जीत का सिंबोल दिखाकर तीन राज्यों में भाजपा की फतह पर जष्न मनाया। यहां संचालन भाजपा मंडल झाबुआ के महामंत्री हेमेन्द्र नाना राठौर ने किया।
यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित
दोनो स्थानांे पर मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री संगीता पलासिया, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष विजय चैहान, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री कलमसिंह भाबोर, जिला कार्यालय मंत्री पं. महेन्द्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेष शर्मा, कल्याणसिंह डामोर, वरिष्ठ यषवंत भंडारी, नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद जुवानसिंह गुंडिया, अजय सोनी, भाजपा मंडल झाबुआ के पदाधिकारी अंकुर पाठक, महेष वर्मा, अमरू डामोर, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री सायरा खान, जिला उपाध्यक्ष निर्मल अजनार, सुनिता वर्मा, सत्येन्द्र यादव, राजा ठाकुर, भारत बामनिया, आईटी सेल जिला संयोजक अर्पित कटकानी, जितेन्द्र जैन, अक्षय लोढ़ा, श्री महोबिया सहित अनेक भाजपाई उपस्थित थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!