जिला भाजपा द्वारा आज झाबुआ के स्थानीय फव्वारा चैक स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजली कार्यक्रम का आयोजन गांधी जंयती के अवसर पर किया गया।

Spread the love

देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी किया जाएगा याद

झाबुआ – जिला भाजपा द्वारा आज झाबुआ के स्थानीय फव्वारा चैक स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजली कार्यक्रम का आयोजन गांधी जंयती के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री इंदरसिंह परमार क्षैत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, पूर्व विधायक शंातीलाल बिलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, सहित बडी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

हम शीघ्र ही आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा मे गांधीजी के बताये गये मार्ग पर चलकर नयी शिक्षा नीति के माध्यम से देश के युवाओ को स्वालंबन ओर आत्मनिर्भर बनाने के लिये नवीन शिक्षा नीति लागू करेेगे झाबुआ जिले का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि झाबुआ जिले की प्रत्येक स्कुल मे शीघ्र ही शिक्षको की कमी को दूर करेगे ओर यहा के विद्यार्थी ओर युवाओ को नई शिक्षा नीति से जोडकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का प्रयास करेगे। मंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दरमियान राजनैतिक द्वेषता से शिक्षको को भाजपा समर्थक बताकर बेहताश स्थानांतरण जो किये गये जिसके चलते झाबुआ जिले की कई स्कुले शिक्षक विहीन हो गई है उस व्यवस्था को भी हम ठीक करेगे। झाबुआ भ्रमण पर एक निजी शिक्षण संस्थान के माध्यम से उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होने मंत्रीजी झाबुआ पहुचे थे।

अतिथियो सहित कार्यकर्ताओ ने गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजली अर्पित की। इस अवसर पर म0प्र0 शासन के राज्य शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओ व जनता को श्रंद्वाजली सभा के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि हम सच्चे मायनो मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनो व सकल्पनाओ को साकार कर रहे है। गांधीजी ने आखिरी वक्त मे कहा था देश मे राम राज्य आना चाहिए। ऐसी उनकी कल्पना थी ओर उस कल्पना को भाजपा सरकार साकार कर रही है तो वही गांधीजी के सपने को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत स्वच्छ मध्यप्रदेश ओर स्वच्छ झाबुआ जिला का अभियान चलाकर गांधीजी के सपने को साकार करने मे लगे है।

इस अवसर पर श्रंद्वाजली सभा को संबोधित करते हुए संासद डामोर ने कहा कि गांधीजी की स्पष्ट मान्यता थी कि परहित सेवा ही परमेश्वर की सेवा है अतः हमे हमेशा परहित पर ध्यान देना चाहिए। गांधीजी का पूण्य स्मरण करते हुए उन्होने कहा कि हमको उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नायक ने भी श्रंद्वाजली सभा को संबोधित करते हुए उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश शर्मा, अंकुर पाठक, पं. महेन्द्र तिवारी, शांतीलाल बिलवाल, जुवानसिंह गुंडिया, नाना राठौर, सुनीता वर्मा, संगीता पलासिया, सायरा खान, शोभा कटारा, शालिनी डामोर, रमीला निनामा, अर्पित कटकानी, ओ पी राय, सहित बडी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!